कलेक्टर ने किया अचानक निरीक्षण

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चन्द डाड) बरूंदनी में आयोजित समस्या समाधान शिविर में  जिला कलेक्टर जसमीत संधु अचानक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे संधू।  शिविर में आए हुए अधिकारी कर्मचारी जाने की तैयारी कर रहे थे जिला कलेक्टर संधू ने शिविर में लगे प्रत्येक काउंटर पर जाकर  संबंधी जानकारी प्राप्त की प्रशासक गजेंद्र कुमार साहू ने लोगों की समस्या की जानकारी दी ग्रामीणों ने बताया कि शिविर में सार्वजनिक निर्माण विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी नहीं आए जिससे कार्य प्रभावित हुए ग्राम पंचायत की ओर से जारी 8 पट्टे वितरित किए गए ग्राम पंचायत सदस्य शिव शंकर अहिर ने शहीद स्मारक के यहां स्थापित हाई मास्क लाइट में अनियमितता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलने,  खाद की उपलब्धता नहीं होने एफ एस एस सिंगोली की शाखा के प्रतिनिधि न होने बेड़च नदी के पुल पर तथा दोनों किनारो को क्षतिग्रस्त सड़क वृद्ध जनों की पेंशन में आ रही समस्याओं के समाधान में नरेगा में नेत्रहीन भगवान लाल सुथार के सत्यापन की समस्या सहित अन्य परेशानियों के समाधान का आग्रह किया जिला कलेक्टर  संधू ने विकास अधिकारी हरिराम विजय को है मास्क लाइट की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए। डीएपी खाद की रेक आ गई है शीघ्र खाद आने का भरोसा दिलाया उन्होंने कहा कि फसल बीमा की राशि जल्दी मिलेगी इस अवसर पर तहसीलदार ललित डीडवानिया, विकास अधिकारी हरि राम विजय,प्रशासक गजेंद्र कुमार साहू,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामलाल अहीर, शिव प्रकाश दरक, श्यामलाल अहीर उपस्थित थे